रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की भवनाथपुर सीट इन दिनों काफी से चर्चा में है। यहां पति-पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पति मनीष ने नामांकन किया तो पत्नी प्रियंका ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता दी। अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं।
मनीष ने बताया कि मैं पिछले चार साल से क्षेत्र में सक्रिय हूं। प्रियंका ने भी इस बार भाग्य आजमाने की योजना बनाई है। हम दोनों ही चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग निकलते हैं। एक ही घर में कभी भी एक साथ प्रचार के लिए नहीं जाते हैं। नामांकन के दौरान मनीष ने शपथ पत्र में खेती और बिजनेस को आय का साधन बताया है। वहीं, प्रियंका ने खेती को। मनीष के अनुसार, उनका एक एजुकेशनल ट्रस्ट चलता है।